Skip to main content

जाड़ों जैसी, तेरी याद..


सर्दियों कि धुंधली सुबह सी तेरी याद 
नम करती आँखें कुछ वैसे ही 
कंपकंपाते होंठ और थरथराता जिस्म 
वैसे ही जैसे,
जाड़े कि सुबहों में  तुम भीगे हाथ लगते थे 
और हँसते थे मेरे रूस जाने पर 

और सर्द रातों सी ये तेरी याद 
सुनसान रातों में किटकिटाते दांतों सी,
खुद ही को देती सुनाई 
गर्म साँसों को फूँकती और हथेली को करती गर्म 
घिसती और टांगों के बीच छुपाती 
ठंडी सी नाक और 
खुश्क लब 
और उनमे बसी,
जाड़ों जैसी, तेरी  याद..

Himadri
9 Nov 2020
@himmicious

Comments

Popular posts from this blog

ख़ाक!

 लोग यूँ ही नहीं कहते थे तुझे काफिर उन्होंने देखा था तुझे ज़रूरत बदलते ही ख़ुदा बदलते हुए  मुझे मान लेना चाहिए था सब की हिदायतों को  बदनाम ऐसे ही नहीं होते, बदनीयत, रास्तों में चलते हुए लो अब खो बैठे यक़ीं, इश्क़ कुछ इबादत सा मालूम था हमें..  जो वुज़ू करते थे कभी हमसे रूबरू होने से पहले मिलते अब भी हैं किसी से, पर मेरी ख़ल्वत पर ख़ाक मलते हुए!!  लोग यूँ ही नहीं कहते थे तुझे काफिर  उन्होंने देखा था तुझे ज़रूरत बदलते ही ख़ुदा बदलते हुए  ख़ल्वत = emptiness  #Himmilicious  4/6/24

रास्ते आसान कर दिये

   रास्ते आसान कर दिये  रास्ते आसान कर दिये  कभी आना,कभी जाना होता रहा  मैंने उसके रास्ते आसान कर दिये  ज़ख़्म कुछ ऐसे बना लिये ख़ुद पर  उसके भी इल्ज़ाम अपने नाम कर लिये  उसने ख़ैर तक ना पूछी जो मैंने कहा  थोड़ा वक़्त दो मैं ख़ुद को जोड़ लूँ  उसके तोड़े हुए दिल के कई इलाज कर लिये मैं थी ही नहीं उसकी रंगीन बारिश में कहीं  मैंने यूँ ही अपने ज़ख़्म लाल कर लिये  इस एक तरफ़ा इश्क़ का कोई मक़ाम नहीं होता ऊँस, अक़ीदत, ज़ुनून, सब ख़ाक कर लिये  मेरा इश्क़ मौत की और चलता जा रहा था  मैंने मौत के रास्ते आसान कर दिये कर दिया रुख़्सत महबूब को उसी की मयखाने में  हथेलीं में रखा ज़हर और ज़हर से लिखा उसका नाम  सुना है उसके नए आशिक़ ने उसके कई नाम रख दिये  ख़ैर.. मैंने उसे छोड़ दिया, ख़ुद पे इल्ज़ाम ले लिया बस उसके जाते वक़्त उसकी यादों के क़लाम पढ़ दिए फिर जो भी मिला उसके नाम का,  हम मुस्कुराए और उसको भी वही सलाम कर दिए.. Himadri 10/03/24 @himmilicious

और ज़ाया ना होती

गर यूँ ही बेवजह से मिल जाते तुम एक शाम और ना ज़ाया होती.. महफिलें तो हर रोज़ लग जाती हैं एक नज़्म और ना ज़ाया होती.. आ जाते बिन बुलाए दरवाज़े पर एक याद ना ज़ाया होती.. हम ढूँढ़ते ना तुम्हें दिल-ए-मुज़्तर हुए फिर ये मेरी बेख़ुदी ज़ाया ना होती.. बड़े शौक़ से रखे हैं कुछ जाम बचा के, गर यूँ ही बेवजह मिल जाते तुम, भर के जाम गैरों के  ये साक़ी ना ज़ाया होती..  ये साक़ी ना ज़ाया होती.. Himadri 23 Nov 2019 @himmicious